अहंकार का सार प्रत्येक मनुष्य की
पहचान की भिन्नता जिससे प्रत्येक एक भिन्न परिचय से जाना जाता है सृजनात्मक एकता
पर आधारित होती है । मानो जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने वाला अवयव होता है । यह
एक सम्पूर्ण योजना के समान होता है जिसने मनुष्य का शरीर धारण किया है । जैसा
लक्ष्य जिसके जीवन का होता है वैसा ही उसके जीवन का स्वरूप होता है । कोई भी रूप
जो भी मनुष्य धारण करता है वह उसके अपने ही द्वारा अतिक्रमित भी किया जाता है । यह
प्रक्रिया तब तक चलती जाती है जब तक परिवर्तनशील अपरिवर्तनीय तक नहीं पहुँच जाता
है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें